Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकारी विभागों के निजीकरण का लगाया आरोप

हरियाणाः सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकारी विभागों के निजीकरण का लगाया आरोप

शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व बेरोजगारी आदि को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने जनपंचायत की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा ब्लॉक जगाधरी/यमुनानगर में मिनी सचिवालय के सामने नई अनाज मंडी में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली बिल 2023, स्वच्छ पानी, बेरोजगारी, रोड सेफ्टी बिल, राशन वितरण प्रणाली, न्यूनतम मजदूरी, खाली पड़े सरकारी लाखों पदों की स्थाई भर्ती व मूलभूत सुविधाओं आदि को लेकर जन पंचायत का कार्यक्रम किया गया।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व बेरोजगारी आदि को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने जनपंचायत की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा ब्लॉक जगाधरी/यमुनानगर में मिनी सचिवालय के सामने नई अनाज मंडी में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली बिल 2023, स्वच्छ पानी, बेरोजगारी, रोड सेफ्टी बिल, राशन वितरण प्रणाली, न्यूनतम मजदूरी, खाली पड़े सरकारी लाखों पदों की स्थाई भर्ती व मूलभूत सुविधाओं आदि को लेकर जन पंचायत का कार्यक्रम किया गया।

पढ़ें :- हरियाणाः कौशल रोजगार भंग कर बिना शर्त दी जाए पक्की नौकरी, निजीकरण पर लगे रोक

इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान प्रेम प्रकाश ने की व मंच संचालन ब्लॉक कैशियर सुमित ऋषि ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों सहित सीटू व रिटायर्ड संघ के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य सचिव मांगे राम तिगरा,जिला प्रधान महीपाल सौदे व जिला कैशियर सतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में जन पंचायत का कार्यक्रम किया जा रहा है।

सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में आम जनता को दी जानकारी 

जिसमें सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्तमान सरकार किस तरह से सरकारी विभागों का निजीकरण करके  सरकारी सेवाओं को आम जनता से दूर कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकारी विभागों में लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं।

कहा कि देश में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन होने के बावजूद पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। इस मौके पर सीटू जिला प्रधान रामकुमार काम्बोज, रिटायर्ड संघ जिला सचिव जोत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार गरीबों का टैक्स माफ करने की बजाए अदाणी अंबानी जैसे बड़े पूंजीपतियों का टैक्स माफ कर रही है।

पढ़ें :- हरियाणाः यमुनानगर में संयुक्त पंचायती कर्मचारी संघ सड़क पर उतरा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  

कहा – महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल

कहा कि महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान राकेश धनखड़, सीटू से विनोद त्यागी, रोशन लाल, सतीश राणा, शरबती देवी, स्वस्थ ठेका कर्मचारी संघ से विजय, फायर से रिंकू, अमित, अध्यापक संघ से जिला प्रधान संजय कंबोज, पीडब्ल्यूडी से किशोर कुमार, राजबीर, नगरपालिका से पपला,रमेश एवं हुड्डा से रविंद्र कंबोज आदि ने संबोधित किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com