Satna News: मध्य-प्रदेश के सतना से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,सोमवार को सतना में बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो सवार यात्रियों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी ,इस हादसे में एक की मौत हो गई और अन्य 5 लोग घायल हो गए.घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
यह घटना मध्य प्रदेश के सतना के सेमरिया चौराहा स्थित फ्लाई ओवर पर हुआ है,जानकारी के मुताबिक,ये सभी दर्शनार्थी बागेश्वर धाम में मंगलवार ( 7 फरवरी) को लगने वाले दरबार के लिए जा रहे थे. जैसे ही ऑटो को टक्कर लगी, तो एक यात्री फ्लाईओवर के नीचे जा गिरा. वहीं, करीब 25 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई.
ऑटो सवार 6 लोग रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत गुलरिया ग्राम के निवासी हैं. यह सभी अपने गांव से बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे. इनके नाम पिंटू मिश्रा, सुनील तिवारी, आशीष दुबे, अनुज गुप्ता, उमेश मिश्रा और राम शिरोमणि मांझी शामिल हैं. वहीं, कार की टक्कर लगने से पिंटू मिश्रा (उम्र 32 वर्ष) ऑटो से उछलकर फ्लाईओवर के नीचे गिर गए थे. इस वजह से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है.