मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

जाति प्रमाणपत्र मामले में सांसद नवनीत राणा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की जाति प्रमाणपत्र से जुड़ी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई माह तक टाल दी है।

Supreme Court
शेयर करें

नई दिल्ली, 05 मई। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा की याचिका पर सुनवाई जुलाई तक के लिए टाल दी है। जस्टिस विनीत सरन की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई टालने का आदेश दिया। यह मामला उनके जाति प्रमाणपत्र से जुड़ा हुआ है।

बाम्बे हाई कोर्ट ने 8 जून, 2021 को उनका जाति प्रमाणपत्र खारिज किया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि नवनीत कौर ने फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र हासिल किया था। 22 जून, 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद नवनीत कौर की संसद सदस्यता बच गई थी। अगर हाई कोर्ट का आदेश बरकरार रहता है तो नवनीत कौर की संसद सदस्यता खतरे में पड़ जाएगी।

टैग: Supreme Court
शेयर करें