मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

मौसम विभाग की चेतावनीः नैनीताल जिले में 7 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय रहेंगे बंद  

Rajni

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 7 जुलाई को नैनीताल जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक बंद रहेंगे।

school closed
शेयर करें

हल्द्वानी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 7 जुलाई को नैनीताल जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने अवकाश किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। नदियों, नालों और गदेरों में तेज जल प्रवाह आने की संभावना है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 7 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ियों को एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश किए गए हैं।

टैग: School
शेयर करें