मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

SDM पर कर्मचारी को बंधक बनाने का आरोप, कर्मचारी ने एसडीएम दफ्तर से जारी किया वीडियो, अभद्रता के आरोप पर तहसीलकर्मी लामबंद, किया प्रदर्शन

HO BUREAU

हरदोई की बिलग्राम तहसील में शनिवार को बिलग्राम तहसील में कर्मचारी और एसडीएम आमने-सामने आ गए। शाम को तहसील के एक लिपिक ने एसडीएम कार्यालय में खुद को बंधक बनाने का वीडियो जारी किया है। बंधक बनाने का वीडियो जारी होने के बाद तहसील कर्मचारी एकजुट हो गए और इसके बाद प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार अमित यादव को ज्ञापन सौंपा है।

tehsil
शेयर करें

हरदोई। हरदोई की बिलग्राम तहसील में शनिवार को बिलग्राम तहसील में कर्मचारी और एसडीएम आमने-सामने आ गए। शाम को तहसील के एक लिपिक ने एसडीएम कार्यालय में खुद को बंधक बनाने का वीडियो जारी किया है। बंधक बनाने का वीडियो जारी होने के बाद तहसील कर्मचारी एकजुट हो गए और इसके बाद प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार अमित यादव को ज्ञापन सौंपा है।

लिपिक प्रेम कुमार की ओर से दिए गए ज्ञापन में एसडीएम गरिमा सिंह पर आरोप है कि एक रिट को लेकर महीने भर में वह कई बार गए थे। लेकिन एसडीएम बात नहीं सुन रहीं थीं। उसी को फिर लेकर हस्ताक्षर कराने गए थे। आरोप है कि एसडीएम ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दफ्तर में होमगार्ड लगाकर लिपिक को कैद करा दिया। वह खुद मीटिंग में चली गईं।

लिपिक प्रेम कुमार ने एसडीएम दफ्तर से जब अपना वीडियो वायरल किया तक सभी कर्मचारियों को जानकारी मिली। लिपिक का आरोप है एसडीएम ने होमगार्ड से कहा कि अगर दफ्तर से बाहर निकले तो पिटाई भी कर देना। प्रतिरोध को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया।

तहसील में लगभग सभी कर्मचारी एसडीएम के खिलाफ जब लामबंद हो गए तब विरोध को देखते हुए तहसील परिसर में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया। बताया गया कि डीएम ने एसडीएम और कर्मचारियों को तलब किया है और जांच के आदेश दिए हैं। प्रकरण पर एसडीएम गरिमा सिंह ने किसी से भी बात करने से इनकार करते हुए किसी से नहीं मिली और न ही फोन उठाया। पूरे प्रकरण पर तहसीलदार अमित यादव भी खामोश रहे।

शेयर करें