मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
पंजाब

मूसेवाला की हत्या के बाद तीसरा गाना लॉन्च…..एक लाख में ही 20 लाख मिले व्यूज…लोगों को पंसद आ रहा नया गाना

Shahi

सिद्धू मूसेवाला का दूसरा गाना VAAR गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 8 नवंबर को लॉन्च हुआ था....इस गाने को अभी तक 44 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं....मूसेवाला ने यह गाना पंजाब के वीर नायक और महान योद्धा हरि सिंह नलवा पर गाया था...

Sidhu moose wala
शेयर करें

सिद्धू का ‘मेरा नां’ लांच

देश और विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाल सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका तीसरा गाना ‘मेरा नां’ लांच हो गया है…मूसेवाला के सोशल मीडिया चैनल्स पर इस गाने को रिलीज किया गया है…गाने के लांच होने के पहले एक घंटे में 2 मिलियन व्यूज पर पहुंच गया था….इस दौरान 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक और डेढ़ लाख कमेंट्स किए……

 

गाने को लेकर फैंस में काफी उत्साह

आपको बता दें कि इस गाने में मसेवाला की हत्या के बाद उनके प्रति दीवानगी दिखाई गई है…जिसमें फैंस के हाथ में टैटू, गाड़ियों के पीछे पोस्टर और उनके गानों के बिलबोर्ड तक पहुंचने के बारे में बताया गया है…इसके अलावा मूसेवाला की हत्या के मामले में इंसाफ भी मांगा गया है….वहीं मूसेवाला के नए गीत को लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है…पिता बलकौर सिंह बेटे मूसेवाला की मौत के बाद ऐलान कर चुके हैं कि वह अभी 7 से 8 साल तक लगातार सिद्धू के गाने लोगों के बीच लाते रहेंगे……सिद्धू मूसेवाला का दूसरा गाना VAAR गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 8 नवंबर को लॉन्च हुआ था….इस गाने को अभी तक 44 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं….मूसेवाला ने यह गाना पंजाब के वीर नायक और महान योद्धा हरि सिंह नलवा पर गाया था…सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे….

 

29 मई को मूसेवाला की थी हत्या

सिद्धू मूसेवाला का पिछले साल 29 मई की शाम मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी…उस समय वह बिना गनमैन के दो दोस्तों के साथ थार जीप से जा रहे थे….हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती कर 2 गनमैन वापस लिए थे…..इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस ने ली थी….

शेयर करें