Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोनम कपूर ने अपने आलीशान मुंबई अपार्टमेंट को ₹ 32.5 करोड़ में बेचा

सोनम कपूर ने अपने आलीशान मुंबई अपार्टमेंट को ₹ 32.5 करोड़ में बेचा

बॉलीवुड अभिनेता सोनम कपूर आहूजा, जो ज्यादातर अपना समय लंदन में बिताती हैं, ने मुंबई में अपना बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स घर दिल्ली की एक कंपनी को ₹ 32.50 करोड़ में बेच दिया है। सूत्रों की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने उक्त संपत्ति जून 2015 में खरीदी थी और पिछले सप्ताह 29 दिसंबर को इसे बेच दिया था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Sonam Kapoor news: बॉलीवुड अभिनेता सोनम कपूर आहूजा, जो ज्यादातर अपना समय लंदन में बिताती हैं, ने मुंबई में अपना बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स घर दिल्ली की एक कंपनी को ₹ 32.50 करोड़ में बेच दिया है। सूत्रों की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने उक्त संपत्ति जून 2015 में खरीदी थी और पिछले सप्ताह 29 दिसंबर को इसे बेच दिया था।

पढ़ें :- कार्तिक आर्यन बने सारा के पड़ोसी,मुंबई के ओशीवारा मे खरीदी प्रापर्टी

इस बीच उनसे जुड़ी नई खबर सामने आई है। दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते कुछ समय से सेलेब्स का रियल स्टेट की तरह झुकाव बढ़ा है। कई सेलेब्स अपनी पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर मुंबई में नई-नई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, अभिनेता शाहिद कपूर और विवेक अग्निहोत्री समेत कई सेलेब्स ने आलीशान घर खरीदे थे। वहीं, अब इस लिस्ट में सोनम कपूर का भी नाम शामिल हो गया है। अभिनेत्री को लेकर खबर आ रही हैं कि उन्होंने मुंबई में स्थित अपने एक फ्लैट को बेच दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में सोनम कपूर ने अपने पुराने फ्लैट को बेच दिया। उन्होंने यह फ्लैट सात साल पहले 2015 में 31.48 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका यह आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। सोनम ने यह फ्लैट 29 दिसंबर को 32.5 करोड़ में बेचा है। फ्लैट को बेचकर सोनम में एक करोड़ रुपये का मुनाफा किया है। खबर है कि सोनम का यह घर एसएमएफ इंफ्रास्ट्रक्टर नाम की एक मशहूर कंपनी ने खरीदा है। जिस खरीदार ने सोनम कपूर के इस फ्लैट को खरीदा है, उसने स्टांप ड्यूटी के तौर पर करीब 1.95 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं।

सोनम ने जो फ्लैट बेचा है, वह सिग्नेचर आईलैंड नाम की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर मौजूद है। इस फ्लैट के साथ खरीदार को 4 कारों की पार्किंग की भी पूरी सुविधा मिलेगी। इससे पहले सोनम की कजिन बहन जान्हवी कपूर ने भी अपना एक घर बेचा था, जिसे अभिनेता राजकुमार राव ने खरीदा था। जान्हवी से उनका आलीशान अपार्टमेंट राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आपको बता दें कि, सोनम कपूर इन दिनों लंदन में अपने पति और बेटे के साथ रह रही हैं। नए साल के मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ थीं। इस तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार भी बरसाया था।

पढ़ें :- इंतजार खत्मः सीमा-सचिन पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का पोस्टर जारी, फिल्म का थीम सांग 20 को आएगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com