Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नोएडा में तेज रफ्तार कार ने ली तीन की जान, पति-पत्नी और बेटे की मौत

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने ली तीन की जान, पति-पत्नी और बेटे की मौत

नोएडा में शनिवार ( 6 मई) सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। नोएडा में शनिवार ( 6 मई) सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई। जबकि युवक की साली और उसकी बुआ की हालत गंभीर है। सभी आगरा में शादी से लौटकर दिल्ली जा रहे थे। तभी सेक्टर-160 के पास हादसा हुआ।

पढ़ें :- नई दिल्लीः खराब सड़कों और फुटपाथ को देख PWD मंत्री का मूड हुआ खराब, कहा- लापरवाही पर होगा सख्त एक्शन

शादी के बाद आगरा से दिल्ली के लिए निकले थे

नई दिल्ली के मोती नगर में कार्तिक (25) रहते थे। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी शिवानी (23), साली शीतल शर्मा (18), बुआ सुमन गुप्ता और 3 महीने के बेटे के साथ आगरा में शादी में गए थे। सभी देर रात शादी से दिल्ली के लिए निकले। शनिवार सुबह 5 बजे सभी नोएडा पहुंचे। सेक्टर-160 के पास कार अचानक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान कार्तिक की मौत हो गई। जबकि साली का इलाज चल रहा है।

उधर, सुमन गुप्ता और कार्तिक के तीन माह के बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, सुमन का इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- दशहरे के दिन सनातन धर्म विरोधियों के पुतले जलाएगी दिल्ली भाजपा, प्रमुख रामलीला आयोजकों ने दिया समर्थन

झपकी लगने से हादसे की आशंका
वहीं, कार्तिक की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से हादसा हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com