मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

मथीशा पथिराना की शानदार गेंदबाजी के चलते श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी मात

Rakesh

मथीशा पथिराना की आक्रामक गेंदबाजी के बाद सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलांका के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने गुरुवार को पल्लेकेले में एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। तेज गेंदबाज पथिराना के 32 रन पर 4 विकेट ने बांग्लादेश को 164 रन पर रोक दिया।

cricket
शेयर करें

नई दिल्ली। मथीशा पथिराना की आक्रामक गेंदबाजी के बाद सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलांका के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने गुरुवार को पल्लेकेले में एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। तेज गेंदबाज पथिराना के 32 रन पर 4 विकेट ने बांग्लादेश को 164 रन पर रोक दिया।

इसके बाद होम टीम ने समाराविक्रमा के 77 गेंदों में 54 रन और असलांका के 92 गेंदों में नाबाद 62 रन की मदद से 39 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। समरविक्रमा एक बुरे फॉर्म से गुजरने के बाद इस साल करियर में लय पकड़ते नजर आ रहे हैं। उन्हें इस जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ पांच साल बाद लंका टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया और जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होम सीरीज के दौरान उन्होंने चार साल के अंतराल के बाद वनडे टीम में भी वापसी

शेयर करें