Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः अलीगढ़ में छात्रों ने वाइस चांसलर का फूंका पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक, जानिए किस बात पर छात्र हैं आक्रोशित  

यूपीः अलीगढ़ में छात्रों ने वाइस चांसलर का फूंका पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक, जानिए किस बात पर छात्र हैं आक्रोशित  

यूपी के अलीगढ़ जिले के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में बीए व एलएलबी के छात्रों ने द्वितीय वर्ष की पुनः परीक्षा की कॉपी जांचने से पूर्व रिजल्ट घोषित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का पुतला फूंका।

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में बीए व एलएलबी के छात्रों ने द्वितीय वर्ष की पुनः परीक्षा की कॉपी जांचने से पूर्व रिजल्ट घोषित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का पुतला फूंका। छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच काफी खींचतान हुई।

पढ़ें :- मैनपुरी में होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

गलती में सुधार नहीं करने पर दी प्राचार्य दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी 

छात्रों ने चेतावनी दी कि आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अपनी गलती में सुधार नहीं किया गया तो आगामी मंगलवार को छात्र श्री वार्ष्णेय कॉलेज के प्राचार्य के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में शनिवार दोपहर बीए व एलएलबी के छात्र कालेज परिसर में एकत्रित हुए। छात्रों ने आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन पर बीए और एलएलबी द्वितीय वर्ष की पुनः परीक्षा की कॉपी जांचे जाने पूर्व रिजल्ट घोषित करने का आरोप लगाया।  इसके बाद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का पुतला फूंका।

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने छात्रों से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस फोर्स के बीच जमकर नोकझोंक हुई। छात्र नेता जय यादव व सीटू चौधरी ने बताया कि आगरा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रशासन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में लिप्त है।

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय से बीए व एलएलबी द्वितीय वर्ष की पुनः परीक्षा की कॉपियां 22 जुलाई को महाविद्यालय प्रशासन द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय भेजी गई। कॉपियों की जांच से पहले ही 18 जुलाई को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुनः परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया।

पढ़ें :- काकोरी में युवक ने फांसी लगा कर दी जान

इस प्रकरण को लेकर छात्रों में आक्रोश है और छात्र आंदोलनरत हैं। अगर छात्रों के भविष्य और हित के साथ खिलवाड़ किया गया तो छात्र आगामी मंगलवार से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्राचार्य के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com