मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः घरौंडा अनाज मंडी के पांचवीं बार प्रधान बनें सुखबीर संधू, बांटी गई मिठाई

HO BUREAU

घरौंडा अनाज मंडी में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें सुखबीर संधू घरौंडा अनाज मंडी के पांचवीं बार प्रधान बनें। 42 मतों के अंतर से शिवदयाल को पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा किया। कुल 339 मतों में से 338 मत पड़े जबकि एक वोट नहीं डाले गए।190 वोट सुखबीर सन्धू के पक्ष में व 148 वोट शिवदयाल सिंगला के पक्ष में पड़े।

Gharaunda grain market
शेयर करें

घरौंडा। घरौंडा अनाज मंडी में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें सुखबीर संधू घरौंडा अनाज मंडी के पांचवीं बार प्रधान बनें।  42 मतों के अंतर से शिवदयाल को पराजित कर प्रधान पद पर कब्जा किया।  कुल 339 मतों में से 338 मत पड़े जबकि एक वोट नहीं डाले गए।190 वोट सुखबीर सन्धू के पक्ष में व 148 वोट शिवदयाल सिंगला के पक्ष में पड़े।

नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि हम सभी मंडी को शांतिपूर्ण तरीके से चलाएंगे। घरौंडा नई अनाज मंडी कम्युनिटी हॉल में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। मंडी के पूर्व प्रधान विनोद जैन की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाया गया। कुल पड़े मतों में से 190 वोट सुखबीर संधू के पक्ष में डाले गए जबकि 148 वोट शिवदयाल सिंगला के पक्ष में पड़े।

इससे पूर्व तीन प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया था। जिनमें से पूर्व प्रधान सुशील गर्ग ने अपना नाम वापस ले लिया था। जिससे मुकाबला आमने सामने का हो गया था। इसके बाद मंडी में सर्वसम्मति से चुनाव होने की सुगगुगाहट शुरू हो गई थी लेकिन किसी कारणवश सहमति नहीं बन सकी।

डॉ सुखबीर सन्धू ने 42 मतों के अंतर से शिवदयाल को पराजित कर कच्चा आढती मंडी एसोसिएशन घरौंडा के प्रधान पद पर कब्जा किया। उल्लेखनीय है कि सुखबीर संधू कच्चा मंडी आढ़ती एसोसिएशन घरौंडा प्रधान पद के अनेक चुनाव लड़ चुके हैं।

इस मौके पर सुखबीर संधू ने कहा कि वे शिवदयाल सिंगला का सहयोग लेकर मंडी को शांतिपूर्ण तरीके से चलाएंगे। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है। चुनाव सम्पन्न होने के बाद जीत की खुशी में लडडू बांटे गए। इस मौके पर आढ़ती शिवदयाल ने कहा कि यह उसका पहला चुनाव था। हार-जीत जीवन का हिस्सा है। आढ़ती भाइयों के हितों की रक्षा होनी चाहिए। इसीलिए ये चुनाव सम्पन्न करवाए जाते हैं।

शेयर करें