मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को अब 18 जनवरी को किया तलब, जानिए किस मामले में होंगे हाजिर

Rakesh

मानहानि के मामले में यूपी के सुल्तानपुर जिले की MP-MLA कोर्ट ने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 18 जनवरी को तलब किया है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर अब अगली तारीख पर सुनवाई होगी।

advocate
शेयर करें

सुल्तानपुर।  मानहानि के मामले में यूपी के सुल्तानपुर जिले की MP-MLA कोर्ट ने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 18 जनवरी को तलब किया है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने पर अब अगली तारीख पर सुनवाई होगी।

गौरतलब हो कि 5 वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट में मामला चल रहा है। मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान दिया था।

इसी बयान से क्षुब्ध होकर सुल्तानपुर के BJP नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। इसी मामले में बीते 27 नवंबर को MP-MLA कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब करने का आदेश जारी किया था। इसी मामले में शनिवार को भी MP-MLA कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के कार्य से विरत रहने के कारण अब इस मामले में 18 जनवरी को सुनवाई की जाएगी।

शेयर करें