1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंड में अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग दंपत्ति की जान

झारखंड में अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग दंपत्ति की जान

आज के आधुनिक युग में भी लोगों की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। लोगों में अंधविश्वास इतना जकड़ चुका है कि वे दूसरों के बहकावे में आकर बड़े से बड़े कांड को भी अंजाम दे देते हैं। ऐसे मामलों में तो कई बार निर्दोष लोगों की भी जान चली जाती है।

By Rajni 

Updated Date

रांची (झारखंड)। आज के आधुनिक युग में भी लोगों की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। लोगों में अंधविश्वास इतना जकड़ चुका है कि वे दूसरों के बहकावे में आकर बड़े से बड़े कांड को भी अंजाम दे देते हैं। ऐसे मामलों में तो कई बार निर्दोष लोगों की भी जान चली जाती है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

ऐसा ही मामला देश के झारखंड राज्य से आया है। जहां लोगों ने डायन बिसाही के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति को इतना मारा कि उसकी जान ही चली गई। घटना रांची से 51 किलोमीटर दूर लातेहार के चांदवा में हुई। जहां बुजुर्ग दंपत्ति की अंधविश्वास ने जान ले ली। हालांकि पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं अब विपक्ष में बैठी बीजेपी ने ये मुद्दा उठाया है। भाजपा ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया औऱ कहा कि झारखंड में ये डायन बिसाही के नाम पर इस वर्ष कोई पहली घटना नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि प्रदेश में बढ़ रही मॉबलिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार के पास क्या प्लान है। आखिर झारखंड में कब तक लोग अंधविश्वास के चलते जान की बाजी लगाते रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com