मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

तमिलनाडु में श्रद्धालुओं की कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

एक दुखद खबर तमिलनाडु से सामने आ रही है जहां के थेनी जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

शेयर करें

Tamil Nadu accident news: एक दुखद खबर तमिलनाडु से सामने आ रही है जहां के थेनी जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और नौ साल के एक बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अंदीपट्टी के पास सनमुगसुंदरपुरम गांव के दस अय्यप्पा भक्त सबरीमाला के दर्शन करने के बाद घर जा रहे थे, जब उनकी कार शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वे कुमुली पर्वत मार्ग पर ईराइचलपालम के करीब थे, तभी कार करीब 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

प्रशासन के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि पहाड़ी सड़क के एक मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ. अधिकारी ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ये आठ लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और इनमें एक नाबालिग भी शामिल था. ये लोग सबरीमाला से लौट रहे थे।

टैग: road accident
शेयर करें