मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Tamil Nadu News: कुड्डालोर में आपस में टकराईं 6 गाड़ियां, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

इंडिया वॉइस

Road accident in tamilnaduतमिलनाडु से एक भीषण सड़क हादसे कि खबर सामने आई है,तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के वेयपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 6 वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई,इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है,यह घटना मंगलवार सुबह की है,इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टिम और दमकल विभाग के लोग पहुँच गए है।

शेयर करें

cuddalore News: तमिलनाडु से एक भीषण सड़क हादसे कि खबर सामने आई है,तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के वेयपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 6 वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई,इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है,यह घटना मंगलवार सुबह की है,इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टिम और दमकल विभाग के लोग पहुँच गए है।

इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत मौके पर हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के 2 महिला और 2 बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि परिवार के मृतक सदस्य, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, एक कार में थे. कुड्डालोर जिले के वेयपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस हादसे में 2 निजी बस, 2 लॉरी और 2 कारें आपस में टकरा गईं.

पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है,काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए वेपुर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि हादसे में शामिल लोग किस शहर के रहने वाले हैं. हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है.

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. कार आरसी बुक के हवाले से पुलिस ने बताया है कि वाहन चेन्नई के नंगनल्लूर का था. पुलिस ने आगे कहा कि घटना की जांच चल रही है और मृतकों की शिनाख्त जल्द ही की जाएगी. घटना की खबर सुनने के बाद आस-पास के लोग हैरान हैं.

टैग: road accident
शेयर करें