मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः दोस्तों संग डैम में नहाने गया किशोर डूबा, मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

दोस्तों संग डैम में नहाने गया किशोर पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को तैरना नहीं आता था। जब वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया तो उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। NDRF की टीम ने शव को 4 घंटे बाद बाहर निकाला। रायपुर रानी के मंडपा गांव में स्थित डैम में डूबने से किशोर की मौत हो गई।

victim
victim
शेयर करें

पंचकूला। दोस्तों संग डैम में नहाने गया किशोर पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को तैरना नहीं आता था। जब वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया तो उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। NDRF की टीम ने शव को 4 घंटे बाद बाहर निकाला। रायपुर रानी के मंडपा गांव में स्थित डैम में डूबने से किशोर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 17 वर्षीय शोएब पुत्र जमील खान वासी समलेहड़ी के रूप में हुई। मृतक किशोर अपने चार दोस्तों के साथ मंडपा डैम पर नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान शोएब गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद NDRF और पुलिस प्रशासन के सहयोग से 4 घंटे बाद शव को डैम से बाहर निकाल गया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया।

शेयर करें