मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः दोस्तों के साथ नहाने गए छात्र की सोमनदी में डूबने से मौत

HO BUREAU

गुरुवार दोपहर बाद बूडिया इलाके के फतेहपुर गांव के नजदीक सोमनदी में नहाते समय डूबने से करीब 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बिलासपुर क्षेत्र के मारवां गांव निवासी छात्र केशव जगाधरी के सेक्टर 17 में नाना-नानी के पास रहता था।

dead body
शेयर करें

यमुनानगर। गुरुवार दोपहर बाद बूडिया इलाके के फतेहपुर गांव के नजदीक सोमनदी में नहाते समय डूबने से करीब 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बिलासपुर क्षेत्र के मारवां गांव निवासी छात्र केशव जगाधरी के सेक्टर 17 में नाना-नानी के पास रहता था।

वह 12वीं का छात्र था। गुरुवार को केशव अपने दो दोस्तों के साथ फतेहगढ के नजदीक सोमनदी में नहाने चला गया। पानी के तेज बहाव में फंस गया। कुछ ही देर में वह डूब गया। दोस्तों ने शेार मचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें