मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करना पड़ा भारी, दो आरोपी गिरफ्तार, कई फरार

Rakesh

यूपी के अलीगढ़ में भाजपाइयों को ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करना भारी पड़ा। पुलिस ने दो मुख्य आरोपी विशाल और सोनू गिरफ़्तार कर लिया है।

accused
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में भाजपाइयों को ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करना भारी पड़ा। पुलिस ने दो मुख्य आरोपी विशाल और सोनू गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस ने मारपीट व हंगामा करने वाले दो नामज़द व दर्जनभर अज्ञात भाजपाइयों के विरुद्ध FIR दर्ज की है। धारा 147, 332, 353, 341, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दी घटना की जानकारी दी। घटना बन्नादेवी थाना इलाके के रसलगंज मालवीय पुस्तकालय के पास हुई।

शेयर करें