Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहारः मेची नदी पर बन रहा पुल धंसा, डिप्टी CM बोले- बिहार सरकार से कोई लेना-देना नहीं  

बिहारः मेची नदी पर बन रहा पुल धंसा, डिप्टी CM बोले- बिहार सरकार से कोई लेना-देना नहीं  

बिहार के किशनगंज में मेची नदी पर बन रहे पुल के बीच का पिलर शुक्रवार को धंस गया।अभी नदी में पानी भी ज्यादा नहीं है।

By Rajni 

Updated Date

किशनगंज (बिहार)। बिहार के किशनगंज में मेची नदी पर बन रहे पुल के बीच का पिलर शुक्रवार को धंस गया।अभी नदी में पानी भी ज्यादा नहीं है। केवल हाल में हुई बरसात का थोड़ा पानी है। इसके बावजूद पुल का पाया धंस गया। लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़ा किया है।

पढ़ें :- भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को क्यों कहा जाता है जननायक, सभी लोगों के बीच थे लोकप्रिय, जानें उनके जीवन से जुड़ी बातें

यह पुल NH327 ई पर ठाकुरगंज से बहादुरगंज के बीच मेची नदी पर बन रहा है। भागलपुर में अगुवानी पुल टूटने के 19 दिन बाद यह घटना हुई है। पुल बना रही एजेंसी की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

शनिवार को NHAI विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुल का जायजा लिया है। बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का है।

इसका बिहार सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। इस पुल का निर्माण जीआर इन्फ्रा एजेंसी कर रही है। 94 किमी लंबे गलगलिया-अररिया NH 327 ई का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।

योजना 1546 करोड़ रुपए की है। इस सड़क पर दर्जन भर से अधिक नए पुल बनना हैं। इन्ही पुलों में एक गोरी गांव के पास मेची नदी पर बना छह स्पेन का पुल है। इसका बीच का पिलर धंस गया है।

पढ़ें :- दिल्ली में उमड़ा आस्था का सैलाबः सूर्यदेव व छठी मइया की पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मना छठ पर्व, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

परियोजना निदेशक बोले- जांच करेंगे
​​​​​​​
मामले पर पूर्णिया में NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा है कि पुल पर अभी यातायात चालू नहीं हुआ है। जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई भी की जाएगी। क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com