मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

राष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,  देवघर में भी की पूजा अर्चना

Rajni

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे में रांची पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट से एयरफोर्स के विशेष विमान से राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं।

president murmu
शेयर करें

देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे में रांची पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट से एयरफोर्स के विशेष विमान से राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, सांसद संजय सेठ समेत कई नेता और अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से निकलकर बिरसा चौक पहुंची, वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे अलबर्ट एक्का चौक में पहुंचकर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर राजभवन पहुंचीं।

इससे पहले राष्ट्रपति बुधवार सुबह देवघर पहुंचीं, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद निशिकांत दुबे समेत कई कई अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचकर षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद महामहिम को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मंदिर श्राइन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

टैग: jharkhand
शेयर करें