मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आगराः पैसा मांगकर दुकानदार ने कर दी गलती, नाराज दबंगों ने दुकान में की जमकर तोड़फोड़

Rajni

यूपी में आगरा के फ़तेहाबाद थाना क्षेत्र के बाह फ़तेहाबाद मार्ग बाबा की तिबरिया में स्थित मिठाई की दुकान पर दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। उधारी के पैसे मांगना मिष्ठान स्वामी को भारी पड़ गया।

sweet shop
शेयर करें

आगरा। यूपी में आगरा के फ़तेहाबाद थाना क्षेत्र के बाह फ़तेहाबाद मार्ग बाबा की तिबरिया में स्थित मिठाई की दुकान पर दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। उधारी के पैसे मांगना मिष्ठान स्वामी को भारी पड़ गया।

उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने पहले तो दुकान का सारा सामान तहस-नहस दिया। इसके बाद मिष्ठान दुकान के मालिक चेतराम को धमकाया। दुकान में दो दर्जन से अधिक दवंग पहुंचे थे। दवंगों के उत्पात से सहमे ग्राहक दुकान से उठकर भाग गए। मिष्ठान स्वामी ने गल्ले में रखे 30 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है।

इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। पुलिस बदमाश को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पीड़ित चेतराम ने दवंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

टैग: arrest
शेयर करें