मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तराखंड

इंतजार खत्मः उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित

Rajni

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।

ukpsc result
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम जान सकते हैं।

यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022  उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर 05 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 मार्च को जारी की गई थी। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के लिए कुल 445 रिक्तियों को भरना है।

जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार जिनके रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दिखाई देंगे, वे टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी / हिंदी) के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। इसका शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और चेक करें।

 

टैग: uttarakhand
शेयर करें