मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

क्रिकेट प्रेमियों में उत्साहः आगरा में वर्ल्ड कप- 2023 की ट्रॉफी के साथ फोटो लेने की मची होड़

Rakesh

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। ताजमहल में बुधवार को फोटोशूट के लिए ट्रॉफी लाई गई। यूपी में 5 मैच खेले जाएंगे।

trophy
शेयर करें

आगरा। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। ताजमहल में बुधवार को फोटोशूट के लिए ट्रॉफी लाई गई। यूपी में 5 मैच खेले जाएंगे। आईसीसी वर्ल्ड कप- 2023 भारत में अक्टूबर और नवंबर में होगा।

विश्वकप क्रिकेट का फीवर देशवासियों के सिर पर चढ़कर बोलने लगा है। बुधवार सुबह क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची। उत्साहित क्रिकेट प्रेमियों में ट्रॉफी के साथ फोटो लेने की होड़ मच गई।

सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह व्यवस्था संभाली। देश में पांच अक्टूबर से आइसीसी क्रिकेट विश्व कप (50 ओवर) की शुरुआत होगी।

शेयर करें