मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

बिहारः घर में 20 कोबरा सांप मिलने से मचा हड़कंप, बच्चों ने खेलते समय देखकर मचाया शोर

Rajni

बिहार के बगहा में एक घर से 20 कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर घरवालों के साथ-साथ पड़ोसी भी डर गए। घरवाले तो डर से सोए भी नहीं।

snake
शेयर करें

बगहा (वाल्मिकी नगर)। बिहार के बगहा में एक घर से 20 कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर घरवालों के साथ-साथ पड़ोसी भी डर गए। घरवाले तो डर से सोए भी नहीं। इस बात की जानकारी मिलते ही घर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी मदन चौधरी के घर की सीढ़ी के नीचे सांपों ने अपना डेरा जमाया था। घर की सीढ़ी के नीचे ड्रेसिंग टेबल रखा गया था। इसी टेबल के नीचे सांपों ने अपना डेरा बना लिया था। सांपों का रेस्क्यू शुक्रवार की शाम से शुरू हुआ जो रात तक चला। रोज की तरह घर में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक सांप उसके नजदीक से गुजरा।

सांप को देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। सांप तेजी से ड्रेसिंग टेबल के नीचे जाकर घुस गया। स्थानीय लोगों ने ड्रेसिंग टेबल हटाने पर चार कोबरा सांप को देखा। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फिर स्थानीय सांप पकड़ने वाले नेटूआ को बुलाया गया।

सूचना पर पहुंचे नेटूए ने सांपों का रेस्क्यू शुरू किया। जैसे ही रेस्क्यू शुरू हुआ, वहां मौजूद लोग दंग रह गए। एक के बाद एक तकरीबन 12 सांप और उसके बच्चों का स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं करीब 60 अंडों को भी सांपों के घरों से बाहर निकाला गया।

गंडक नदी के किनारे नेटूए द्वारा सकुशल सभी सांपों को छोड़ दिया गया है। इधर, इतनी बड़ी तादाद में सांपों के निकलने से लोगों में हड़कंप है।

टैग: bihar
शेयर करें