मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बाघ ने गश्त करते समय वनकर्मी पर किया हमला, मौत

Rakesh

कॉर्बेट नेशनल पार्क में गश्त के दौरान कालागढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ ने वनकर्मी पर हमला कर दिया। घायल वनकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान पवन कुमार (32) पुत्र धर्म सिंह निवासी कालागढ़ के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

forest worker
शेयर करें

रामनगर। कॉर्बेट नेशनल पार्क में गश्त के दौरान कालागढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ ने वनकर्मी पर हमला कर दिया। घायल वनकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान पवन कुमार (32) पुत्र धर्म सिंह निवासी कालागढ़ के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले कालागढ़ टाइगर रिज़र्व के रेंज पटेरपानी क्षेत्र स्थित पेटर तिराहे पर फॉरेस्ट वाचर के पद पर तैनात पवन कुमार गश्त कर रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी बीच अन्य वनकर्मियों द्वारा शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और हवाई फायर कर बाघ को भगाया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की एसडीओ शालिनी जोशी ने बताया कि गश्त के दौरान बाघ ने वनकर्मी पर हमला कर दिया। साथ में मौजूद अन्य वनकर्मियों ने हल्ला करके अपनी जान बचाई। लेकिन बाघ पवन कुमार को झाड़ी में खींच कर ले गया। हालांकि अन्य श्रमिकों और वनकर्मियों के आने के बाद हवाई फायर की गई, जिससे बाघ पवन कुमार को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद वनकर्मियों द्वारा तत्काल घायल पवन को इलाज के लिए निकटवर्ती चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण पवन की मौत हो गई।

टैग: Attack
शेयर करें