मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में खाई में गिरने से दिल्ली के पर्यटक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Rakesh

मसूरी के ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट के पास खाई में गिरने से दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एनडीआरएफ, मसूरी फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे।

ditch in Mussoorie
शेयर करें

मसूरी। मसूरी के ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट के पास खाई में गिरने से दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एनडीआरएफ, मसूरी फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे युवक को निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पर्यटक को मृत घोषित कर दिया।

मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम शहर के पर्यटन स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। मृतक दिल्ली से अपने चाचा और अन्य रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए आया था। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उन्होंने कहा कि युवक काफी गहरी खाई में गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त उमेश कुमार (29) पुत्र ब्रह्म कुमार निवासी दुखेड़ा थाना कांधला जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में हुई। उमेश अपने चाचा रवि और दो अन्य रिश्तेदार अमन, देवेंद्र के साथ मसूरी घूमने आया था।

टैग: Death police
शेयर करें