मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

महाराष्ट्र: जलगांव में वाहन पर गिरा पेड़, दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन गंभीर घायल

Rajni

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में गुरुवार की रात वाहन पर विशाल पेड़ गिर जाने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि तीन साथी घायल हो गए।

accident
शेयर करें

मुंबई। उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में गुरुवार की रात वाहन पर विशाल पेड़ गिर जाने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि तीन साथी घायल हो गए। हादसा एरंडोल-कसौदा रोड पर हुआ।

मृतकों की पहचान सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन दातिर (36) और पुलिस नायक अजय चौधरी (38) के तौर पर हुई है। वे जलगांव पुलिस बल की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में तैनात थे। घटना तब हुई जब ईओडब्ल्यू का दल एक मामले की जांच के लिए जा रहा था।

पुलिस का वाहन अंजनी बांध क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी एक विशाल व पुराना इमली का पेड़ उस पर गिर गया। जिससे वाहन में सवार पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों पुलिसकर्मियों का जलगांव के एक सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। मालूम हो कि जलगांव मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित है।

शेयर करें