1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, शोक की लहर

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, शोक की लहर

दिल्ली में रविवार तड़के सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही महकमे में शोक की लहर फैल गई।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार तड़के सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही महकमे में शोक की लहर फैल गई।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में 7 अगस्त से सियासी हलचल, CAG Report के साथ तीन बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा

हादसा दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के रोहतक रोड (मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास) पर हुआ। इंस्पेक्टर 94 बैच के थे। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खराबी आने की वजह से कार रुकी थी तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के रूप में हुई है। जगबीर सिंह वर्तमान में सिक्योरिटी यूनिट में तैनात थे। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com