शाहाबाद मारकंडा में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक मोबाइल शॉप पर काम करता था। मृतक तेजेंद्र शाहाबाद मारकंडा के गांव लंडी का रहने वाला था। गुरुवार को भी डंपर की चपेट में आने से एक महिला की भी शाहाबाद मारकंडा में मौत हुई थी।
Updated Date
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद मारकंडा में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक मोबाइल शॉप पर काम करता था। मृतक तेजेंद्र शाहाबाद मारकंडा के गांव लंडी का रहने वाला था। गुरुवार को भी डंपर की चपेट में आने से एक महिला की भी शाहाबाद मारकंडा में मौत हुई थी।
लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण शाहाबाद मारकंडा में लोग सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो रहे हैं। मृतक तेजेंद्र रोजाना की तरह आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल शॉप दुकान पर काम करने के लिए घर से निकला था तभी शुगर मिल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया और 27 साल के नौजवान तेजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल भेज दिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक तेजेंद्र 27 साल का था और तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।