Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः उमरी गांव के सुभाष हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणाः उमरी गांव के सुभाष हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र CIA2 के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि सुमन पत्नी सुभाष वासी उमरी ने बयान दिया कि 3/4 महीने पहले उसके गांव के गर्वित उर्फ़ प्रिंस, शुभम उर्फ़ काली व शिवम् वासी डेकी जिला सहारनपुर के साथ लड़ाई झगडा हुआ था। जिसकी उससे रंजिश रखे हुए थे।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र CIA2 के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि सुमन पत्नी सुभाष वासी उमरी ने बयान दिया कि 3/4 महीने पहले उसके गांव के गर्वित उर्फ़ प्रिंस, शुभम उर्फ़ काली व शिवम् वासी डेकी जिला सहारनपुर के साथ लड़ाई झगडा हुआ था। जिसकी उससे रंजिश रखे हुए थे।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

इसी रंजिश के कारण 19 जनवरी 2024 को शाम 5.20 बजे गर्वित उर्फ़ प्रिंस, शुभम उर्फ़ काली, शिवम्, गौरव तथा केशव दो मोटरसाइकिलों पर उसके मकान उमरी के बाहर आए। पांचों के पास पिस्टल थे। ग्रवित, शिवम, हिमांशु ने उसके घर के अंदर दाखिल होकर उसके पति सुभाष को बुलाया। जिस पर वह अपने पति सुभाष व बेटी खुशी बाहर आए तो आरोपियों ने उन सभी पर गोलियां चला दी।

इसके बाद गौरव व केशव ने यह कहते हुए कि अभी तो जिन्दा है दोबारा सभी को जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी। गोली उसके बाजू व पेट में तथा उसके पति को भी गोली पेट में लगी। इसके बाद वह पांचों आरोपी हथियारों सहित दोनों मोटरसाइकिलों पर भाग गए। गांव वालों ने उसे, उसके पति व लड़की को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया।

जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच बाद में CIA 2 को सौंप दी गई। 23 जनवरी को टीम ने सुभाष वासी उमरी की हत्या करने के आरोपी शिवम् उर्फ़ काली वासी सैक्टर-3 कुरुक्षेत्र व गर्वित उर्फ़ प्रिंस वासी सैक्टर-30 कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गर्वित उर्फ़ प्रिंस से मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com