मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपीः संभल में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Rajni

यूपी के संभल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरसात के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब कर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। चिकनी मिट्टी से पैर फिसल कर पानी में डूबे साथी को बचाने के प्रयास में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

sambhal accident
शेयर करें

संभल। यूपी के संभल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरसात के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब कर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। चिकनी मिट्टी से पैर फिसल कर पानी में डूबे साथी को बचाने के प्रयास में दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

बहजोई थाना इलाके में हुई घटना

दो मासूम बच्चों के गहरे पानी में डूब कर मौत का मामला बहजोई थाना इलाके के कस्बा का है। जहां शुक्रवार को गांव निवासी तीन बच्चे विशाल , श्याम एवं सुब्हान अपनी बकरियां चराने के लिए चितौरा रोड स्थित जंगल गए थे। बताते हैं कि बकरियां चराने के दौरान तीनों बच्चे जंगल में ही तालाबनुमा गहरे गड्ढे के निकट पहुंच गए।

जहां अचानक चिकनी मिट्टी में विशाल का पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गया। साथी को पानी में डूबता देख सुब्हान ने बचाने के लिए छलांग लगा दी। जिसके बाद दोनों गहरे पानी में डूब गए। इसी बीच वहां खड़े तीसरे बच्चे ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनते ही आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने पानी के भीतर डूबे दोनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। इसी बीच बहजोई थाना पुलिस और चंदौसी तहसील की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।

लोगों ने कहा कि भट्टा मालिक द्वारा खनन कर गहरे गड्ढे किए गए, जिस वजह से यह गड्ढा बारिश के चलते तालाब बन गया और इसी तालाबनुमा गहरे गड्ढे में डूब कर दो मासूम बच्चों की दुखद मौत हो गई। एसडीएम चंदौसी संदीप वर्मा ने बताया कि गहरे पानी में डूब कर दो बच्चों की मौत हुई है।

मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मौके पर लेखपाल एवं कानूनगो को जांच के लिए भेजा गया है।

टैग: Death police
शेयर करें