मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः 57 लाख की प्रतिबंधित ई सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Rakesh

सितारगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारसवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 पेटी प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद की गई है।

accused
शेयर करें

सितारगंज। सितारगंज पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारसवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 पेटी प्रतिबंधित ई सिगरेट बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 57 लाख बताई जा रही है।

तस्कर ई सिगरेट नेपाल से लेकर आए थे और क्षेत्र के युवाओं को बेचने की फिराक में थे। सितारगंज कोतवाली पुलिस चीकाघाट पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने कार रोककर चेकिंग की तो उसमें से कुल 11 पेटी प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गई। इन पेटी में कुल 2190 पीस ई-सिगरेट थी।

अलग-अलग फ्लेवर की है बरामद ई सिगरेट

बरामद ई सिगरेट अलग-अलग फ्लेवर की है। पुलिस ने कार सवार खटीमा वार्ड नंबर 2 इस्लामनगर नूरी मस्जिद के पास के रहने वाले नाजिम खान और अफरोज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ई सिगरेट नेपाल के किसी रिंकू रोकाया नाम का तस्कर लेकर आया था।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह और जगदीश लोहानी शामिल थे। एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल जगदीश लोहनी और कांस्टेबल अर्जुन सिंह का नाम पुलिस ऑफ द मंथ के लिए भेजा जा रहा है।

शेयर करें