मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्षेत्रीय

अभिषेक बनर्जी की सभा से पहले पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में हुआ बम धमाका, 2 TMC कार्यकर्ताओं की मौत

इंडिया वॉइस

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में शनिवार को हुए एक देसी बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। धमाका पूर्वी मिदनापुर के अर्जुन नगर इलाके के नारीबिला गांव में हुआ।

शेयर करें

West Bengal Blast News: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में शनिवार को हुए एक देसी बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। धमाका पूर्वी मिदनापुर के अर्जुन नगर इलाके के नारीबिला गांव में हुआ। यह बम धमाका मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में टीएमसी नेता राजकुमार के घर में हुआ है. इस हादसो में दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हुई है. साथ ही इसमें कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं. यह धमाका टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की सभा से पहले भूपतिनगर में हुआ. इसके साथ ही तृणमूल बूथ अध्यक्ष का शव विस्फोट स्थल से डेढ़ किमी दूर बरामद किया गया.

इस बम धमाके में टीएमसी कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं. खबर है कि देसी बम यहां मिला है, जिससे यह बम धमाका हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिदनापुर थाना अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं. तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना खतरनाक था. यह रात 11 बजे की घटना है. अचानक रात को तेज आवाज के बाद इस धमाके की जानकारी मिली.

BJP ने लगाया गंभीर आरोप

आपको बता दें कि, बम धमाके के कारण सियासी बवाल भी चरम पर है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता राजकुमार के घर में देसी बम बनाया जा रहा था. बीजेपी का कहना है कि आने वाले महीनों में पंचायत चुनाव है और टीएमसी की यह हंगामा करने की एक तैयारी थी. बीजेपी ने मामले में NIA जांच की मांग भी की है। इस हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. टीएमसी के बूथ सभापति राजकुमार और विश्वजीत गायन का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस और टीएमसी नेताओं की तरफ से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि कुछ समय पहले भी उत्तर 24 परगना में एक टीएमसी नेता सुकुर अली को पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा था.

टैग: west bengal
शेयर करें