मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में नहर में नहाते समय दो युवक डूबे, मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले के दान्नाहार क्षेत्र में नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक घिरोर थाना क्षेत्र के जोहरी नगर कानपुर नहर में नहाने गए थे।

crowd at the scene
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के दान्नाहार क्षेत्र में नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक घिरोर थाना क्षेत्र के जोहरी नगर कानपुर नहर में नहाने गए थे।

यादवेंद्र पुत्र स्व.अरविंद कुमार मानिकपुर थाना ओछा क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि दूसरा युवक सोमेंद्र पुत्र प्रबल प्रताप सिंह नगला दशरथ का निवासी था। बताया जाता है कि सोमेंद्र नहर में नहाते समय डूब रहा था, उसे डूबता देख यादवेंद्र पुत्र अरविंद कुमार बचाने के लिए गया तो वह भी डूब गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें