1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः नदी में रील्स बनाने का शौक पड़ा भारी, दो युवक बहे, तलाश जारी

यूपीः नदी में रील्स बनाने का शौक पड़ा भारी, दो युवक बहे, तलाश जारी

यूपी के हरदोई जिले में युवाओं को रील बनाना महंगा पड़ गया। रील बनाते हुए 8 युवक नदी में उतर गए, जिनमें से 6 तो बाहर निकल आएं, जबकि दो का घंटों बीतने के बाद भी पता नहीं चला सका है। पुलिस जाल लगाकर गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

By Rajni 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में युवाओं को रील्स बनाना महंगा पड़ गया। रील बनाते हुए 8 युवक नदी में उतर गए, जिनमें से 6 तो बाहर निकल आएं, जबकि दो का घंटों बीतने के बाद भी पता नहीं चला सका है। पुलिस जाल लगाकर गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

घटना पाली क्षेत्र के लखमापुर गांव के पास गर्रा नदी की है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पाली नगर के मोहल्ला आबिदनगर के 19 वर्षीय चांदमियां पुत्र मोहम्मद रजा अपने साथी निजामपुर निवासी 18 वर्षीय अनस पुत्र मोहनिश, साकिब, नूरुल, रेहान, जुबैर व शादाब के साथ घूमने और रील बनाने लखमापुर गांव की ओर गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि जब यह बच्चे गर्रा नदी में नहाने जा रहे थे तो उन्हें रोका गया लेकिन वह नहीं रुके। उफनाई गर्रा नदी में नहाने के दौरान चांदमियां व अनस डूबने लगे। अन्य साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह दोनों को बचाने में नाकाम रहे।

हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम 

किसी तरह साकिब, नूरुल, रेहान, जुबैर व शादाब नदी से बाहर निकल आये। इन बच्चों ने फोन से परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट चुकी थी। सूचना पाकर पाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- तहजीब पर कलंकः गर्लफ्रेंड को पानी में गिराकर की गई अभद्रता को नहीं भूल पा रहा युवक, खुद को कमरे में बंद कर रहता है गुमशुम, हादसे का दिमाग पर पड़ा गहरा असर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com