Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. उत्तर प्रदेश में 26 निरीक्षक को बनाया गया पुलिस उपाधीक्षक

उत्तर प्रदेश में 26 निरीक्षक को बनाया गया पुलिस उपाधीक्षक

इसके लिए 01 जनवरी को प्रयागराज में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई, जिसमें 26 निरीक्षकों को पदोन्नति देने का निर्णय हुआ था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 06 जनवरी। पुलिस विभाग के 26 निरीक्षकों को देर रात पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए 01 जनवरी को प्रयागराज में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई, जिसमें 26 निरीक्षकों को पदोन्नति देने का निर्णय हुआ था।

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

पदोन्नति किये गए अधिकारियों की लिस्ट 

इसमें विनोद कुमार शर्मा, उदय प्रताप सिंह, अजय कुमार चौहान, रीता शुक्ला, बृजेंद्र सिंह भड़ाना, संजय कुमार वर्मा, सुधीर कुमार त्यागी, प्रेम नारायण तिवारी, कौशल किशोर चौधरी, सुनील शर्मा, श्याम बहादुर सिंह, संजीव कटियार, नरसिंह नारायण शर्मा, सुनीता सिंह, मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार राय, सुरेश सिंह, विजय लक्ष्मी पांडेय, सैयद मोहम्मद असगर, सुनीता कुमारी, अनिल कुमार सचान, विनय कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा और अरुण कुमार मिश्रा शामिल हैं।

2006 बैच के PCS अधिकारियों को भी किया जाएगा पदोन्नत

बता दें कि इसके आलावा यह भी जानकारी दी गई है कि, 2006 बैच के PCS अधिकारियों को भी जल्द ही पुलिस उपाधीक्षक के पद से पदोन्नत कर के अपर पुलिस अधीक्षक बनाया जाएगा। इसके लिए 7 जनवरी को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित की गई है। जानकारी के मुताबिक इसमें 2006 बैच के 21 अधिकारी और 2007 बैच के 27 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com