मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
विधानसभा चुनाव 2022

UP Election 2022 : अपने बूथ के पहले वोटर बने मुख्यमंत्री योगी

इंडिया वॉइस

-योगी बोले, संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जनता जनार्दन में अपार उत्साह

Yogi Adityanath Voting
शेयर करें

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का अनुसरण करते हुए गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय (कन्या इंग्लिश मीडियम स्कूल) के बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे ही बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जनता जनार्दन में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर माताओं और बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ है। सीएम योगी ने कहा कि छठ में चरण में जिन 9 जिलों में मतदान हो रहा है वहां के मतदाताओं से अपील है कि वह अच्छी सरकार, सुशासन की स्थापना व आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मतदान अवश्य करें।

शेयर करें