मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

उर्फी जावेद ने फिर लोगों को चौकाया….

Rakesh

ल्डनेस क्वीन उर्फी जावेद इस बार देसी नारी बनीं नजर आई हैं. सलवार-कमीज पहने अपनी खूबसूरती का दीदार करातीं उर्फी जावेद के नए लुक का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है....

URFI
शेयर करें

उर्फी के नए लुक ने ढाया कहर

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अपनी बोल्डनेस और अतरंगी फैशन से अक्सर ही लोगों के होश उड़ाती रहती हैं, लेकिन इस बार उर्फी ऐसा कुछ कैमरों के सामने पहनकर आ गई हैं, जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं आ रहा है. जी हां…बोल्डनेस क्वीन उर्फी जावेद इस बार देसी नारी बनीं नजर आई हैं. सलवार-कमीज पहने अपनी खूबसूरती का दीदार करातीं उर्फी जावेद के नए लुक का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है…

उर्फी के लुक का वीडियो वायरल

उर्फी जावेद के नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर चारों तरफ वायरल होने लगा है. उर्फी ने नए लुक में पर्पल कलर का सूट कैरी किया है. वायरल वीडियो में पर्पल और गोल्डन अंब्रेला स्लीव्स वाला कुर्ता पहने उर्फी जावेद पैपराजी के सामने जमकर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. उर्फी ने बिना किसी ताम-झाम के अपना देसी नारी वाला लुक फ्लॉन्ट किया है. कानों में गोल्डन ईयरिंग्स तो बालों को साइड पार्टिशन देकर उर्फी ने खुला छोड़ा है.

लोगों को पंसद आ रहा उर्फी का लुक

उर्फी जावेद पर्पल कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. हसीना का यह अवतार देख नेटीजन्स तारीफों के पुल बांधने पर मजबूर हो गए हैं. उर्फी जावेद के नए लुक को देख एक यूजर ने लिखा- ‘कितनी प्यारी लग रही है, लेकिन हुआ क्या है इसको.’ तो दूसरे यूजर ने लिखा- अब यह सच में खूबसूरत लग रही है. वहीं एक यूजर ने उर्फी के बोल्ड लुक्स और नए अंदाज पर कंपेयर करते हुए कहा- आज कपड़ों का नसीब खुल गया. बोल्डनेस और अतरंगी फैशन की क्वीन उर्फी जावेद का देसी गर्ल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

शेयर करें