मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : सीएम योगी ने पेश किया अपने 100 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड, देखें क्या रहीं उपलब्धियां

इंडिया वॉइस

100 दिन में 844 करोड़ की संपत्ति अपराधियों की जब्त की गई। 5 साल को देखा जाए तो ढाई हजार करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त की गई।

शेयर करें

लखनऊ, 04 जुलाई। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों और प्रमुख फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकार ने 100 दिन, 6 माह, एक साल, 2 साल और 5 साल के लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

100 दिन में 844 करोड़ की संपत्ति अपराधियों की जब्त

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडाराज, भ्रस्टाचार और जातिवाद था। प्रदेश के बारे में कोई अच्छा नहीं सोचता था। लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई तो पिछले 5 सालों में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए कानून का राज कायम किया। 100 दिन में 844 करोड़ की संपत्ति अपराधियों की जब्त की गई। 5 साल को देखा जाए तो ढाई हजार करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त की गई।

सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव हुए। बीजेपी 33 और 3 निर्दलीय जीते। कांग्रेस विधान परिषद में जीरो हो गई है। अभी हाल में लोकसभा उपचुनाव सम्पन्न हुए। आजमगढ़ और रामपुर की सीटें भी बीजेपी ने जीतीं। इस चुनाव में बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिला।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 सालों बाद ये मौका आया जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापस आई। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने 5 साल पूरा करने के बाद वापसी की है। यूपी देश की आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश है। प्रदेश में ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता रखता है। पहली बार हमारी सरकार ने प्रदेश की सेवा 5 साल की। अब दूसरी बार सरकार में आए हैं। नई उड़ान के साथ हमने काम शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचाने की योजना पर काम शुरू किया है। उनके लक्ष्य में उत्तर प्रदेश कैसे योगदान कर सकता है, उसपर हमारी सरकार ने काम शुरू कर दिया है।

शेयर करें