मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : बोर्ड की परीक्षाओं में दिखी सख्ती तो बलिया जिले में पहले दिन 12 हजार से अधिक छात्र गैरहाजिर

इंडिया वॉइस

हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में कुल 76,171 और इंटर सैन्य विज्ञान में 4 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 12,244 और इंटर के 4 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।

शेयर करें

बलिया, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती का असर बलिया जिले में पहले ही दिन दिखा। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग और नकल पर रोक के चलते हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में 12 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ना ही बेहतर समझा। जिले में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 8 नकलची भी पकड़े गए।

परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा सख्ती के साथ शुरू

बलिया जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा सख्ती के साथ शुरू हुई। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर और जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र समेत तमाम अधिकारी परीक्षा केंद्रों का चक्कर लगा रहे थे। खुद जिला विद्यालय निरीक्षक ने रामकरण इंटर कालेज पर एक छात्र और एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा। वहीं SDM अभय सिंह ने जेपी इंटर कालेज सेवाश्रम पर दो नकलचियों को रस्टीकेट किया। महादेव इंटर कालेज अचैठा में दो छात्रों को आंतरिक उड़ाका दल ने पकड़ा। वहीं जयप्रकाश इंटर कालेज तिलौली में एक और जेबी कृपलानी इंटर कालेज जमालपुर में भी एक नकलची पकड़ में आया।

परीक्षा में कुल 76,171 और इंटर सैन्य विज्ञान में 4 परीक्षार्थी पंजीकृत

हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में कुल 76,171 और इंटर सैन्य विज्ञान में 4 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 12,244 और इंटर के 4 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा की शुचिता को परखने के लिए SP राजरकरन नैय्यर ने टाउन इंटर कालेज समेत कई परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग किया।

टैग: uttar pradesh
शेयर करें