मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

पौड़ी-गढ़वाल बस हादसे में 25 की मौत, 21 अस्‍पताल में भर्ती

इंडिया वॉइस

बस लालढांग से बीरोंखाल के एक गांव की ओर जा रहा था, तभी शादी समारोह के मेहमानों से भरी हुई बस सिमरी मोड़ के पास खाई में गिरी

शेयर करें

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में मंगलवार देर शाम को भीषण बस हादसा हो गया. 40 से 46 बारातियों को ले जा रही बस तकरीबन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन के आलाधिकारी और SDRF की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंच गई. रातभर चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य में 21लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 25 बारातियों की मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है. दुर्गम क्षेत्र होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा. कलेकटर और SSP ने खुद राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की.

उत्‍तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में 25 लोग मारे गए हैं, जबकि 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने न्‍यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘मंगलवार रात को पौड़ी गढ़वाल के धूमकोट के बिरोंखल क्षेत्र में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 21 यात्रियों को बचाने में कामयाब रही. घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.’ बस में 45 से 50 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है.

शेयर करें