मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

इंडिया वॉइस

Earthquake:उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आई है, उत्तरकाशी में रात 2 बजकर 12 मिनट पर जोशीमठ में दरारों के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए,इस भूकंप के झटको से उत्तरकाशी जनपद के लोगों में काफी दहशत हो गया है,मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गयी है, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में धरती के 10 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है.

शेयर करें

Uttarakhand news: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर सामने आई है, उत्तरकाशी में रात 2 बजकर 12 मिनट पर जोशीमठ में दरारों के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए,इस भूकंप के झटको से उत्तरकाशी जनपद के लोगों में काफी दहशत हो गया है,मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गयी है, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में धरती के 10 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है.

बता दें, इससे पहले भी बीते साल 28 दिसंबर को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गयी थी. वहीं इससे पहले भी पिछले भी बीते कुछ महीनों में उत्तरकाशी में धरती डोलने से लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया था.

उत्तराखंड के जोशीठम को धीरे-धीरे जमीन निगलती जा रही है और खतरा बढ़ता ही जा रहा है. जोशीमठ की धरती तेजी से धंसती जा रही है और यही वजह है कि सड़क से लेकर घरों तक में दरारें पड़ रही हैं. जोशीमठ तबाह होने की ओर लगातार अग्रसर है, इसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ है.

इसरो (ISRO) ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिससे भयावह संकेत मिल रहे हैं.जमीन धंसने के कारण उत्तराखंड का जोशीमठ लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है. इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से खुलासा किया है कि महज 12 दिनों के भीतर यानी 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच जोशीमठ 5.4 सेमी नीचे धंस गया.

शेयर करें