मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः फीस के विरोध में सब्जी मंडी आढ़तियों ने किया प्रदर्शन, 20 दिसंबर को बंद रहेंगी प्रदेश की सभी सब्जी मंडियां

Rakesh

हरियाणा सरकार द्वारा सब्जी मंडी आढ़तियों पर मार्केट फीस अधिसूचना जारी करने के विरोध में कच्चा आढ़तियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। आढ़तियों ने 20 दिसंबर को प्रदेश की सभी सब्जी मंडियों को बंद करने का ऐलान कर दिया।

protest
शेयर करें

यमुनानगर। हरियाणा सरकार द्वारा सब्जी मंडी आढ़तियों पर मार्केट फीस अधिसूचना जारी करने के विरोध में कच्चा आढ़तियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर मार्केट कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। आढ़तियों ने 20 दिसंबर को प्रदेश की सभी सब्जी मंडियों को बंद करने का ऐलान कर दिया।

कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड पंचकुला के द्वारा अधिसूचना जारी कर सभी सब्जी मंडी बेचने वाली फर्मों को एकमुश्त मार्केट फीस जमा करने के आदेश पारित किए गए हैं। जिसका हम विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले की कांग्रेस की सरकार में शून्य प्रतिशत मार्केट फीस थी। लेकिन आज की सरकार ने हम पर यह भार जबरन डाल दिया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपनी इस अधिसूचना को तुरंत वापस नहीं लिया तो 20 दिसंबर को प्रदेश की सभी सब्जी मंडियों को बंद किया जाएगा।

कहा कि इसके बाद भी अगर सरकार ने अड़ियल रवैया अपनाया तो यह बंद अनिश्चितकालीन के लिए भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता को जरूर परेशानी होगी। लेकिन हमें मजबूरन इस तरह का कदम उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में आढ़ती शामिल रहें।

टैग: Protest
शेयर करें