मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः नहर में गिरा वाहन, चालक ने शीशा तोड़कर बचाई जान

HO BUREAU

भवानीगढ़ के पास नदामपुर नहर में एक पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि घटना में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन पिकअप में लोड सारा सामान नहर के तेज बहाव पानी में बह गया।

accident
शेयर करें

भवानीगढ़। भवानीगढ़ के पास नदामपुर नहर में एक पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि घटना में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन पिकअप में लोड सारा सामान नहर के तेज बहाव पानी में बह गया।

पीड़ित चालक ने बताया कि हादसे में उसकी पिकअप गाड़ी का एक से डेढ़ लाख रुपए तक का नुकसान हो गया। चालक ने बताया कि नहर के किनारे कोई रेलिंग न होने के कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर हाइड्रा बुलाकर नहर से पिकअप को निकलवाया। जबकि चालक ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।

शेयर करें