मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

जम्मू & कश्मीरः CRPF जवानों का वाहन सिंध नाले में गिरा, आठ घायल 

Rajni

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सीआरपीएफ जवानों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में आठ जवान घायल हो गए।

injured
शेयर करें

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सीआरपीएफ जवानों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में आठ जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

सीआरपीएफ जवानों का वाहन रविवार सुबह सड़क से फिसलकर सिंध नाले में गिर गया। जिससे उसमें सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मी बालटाल के रास्ते अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घायल सीआरपीएफ कर्मियों को वाहन से बाहर निकाला गया और बालटाल आधार शिविर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें