मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

विजिलेंस ने पूर्व सपा विधायक पर कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

Rajni

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने की है।

ex mla
शेयर करें

लखनऊ। सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने की है।

सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेहद करीबी हैं

एटा से तीन बार विधायक रह चुके रामेश्वर सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के करीबी हैं। रामेश्वर व उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ 80 मुकदमे दर्ज हैं। एटा समेत कई शहरों में उनकी करोड़ों की संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं। शासन ने रामेश्वर के खिलाफ जांच के आदेश 23 फरवरी 2021 को दिए थे।

विजिलेंस ने 20 फरवरी 2023 को शासन को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें रामेश्वर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप सही पाए गए थे। इसे लेकर जांच एजेंसी ने रामेश्वर से जवाब-तलब किया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने की शासन से अनुमति मांगी थी।

ईडी भी रामेश्वर व उनके भाई के खिलाफ कर रहा जांच 

अनुमति मिलने पर विजिलेंस के आगरा सेक्टर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी रामेश्वर व उनके भाई के खिलाफ जांच कर रहा है। दोनों के खिलाफ तीन वर्ष पूर्व मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

रामेश्वर ने 2014 में फर्रुखाबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। उनको हाल ही में गैंगस्टर के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनके दोनों बेटों प्रमोद व सुबोध को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

टैग: action ED
शेयर करें