मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

Rakesh

यूपी के फतेहपुर जिले में खलियान पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की गई। खुद ही अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी और आग लगाने का आरोप राजस्व टीम पर लगा दिया। मामला बढ़ता देख घटनास्थल पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

Villagers attacked the revenue team
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में खलियान पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की गई। खुद ही अपनी झोपड़ियों में आग लगा दी और आग लगाने का आरोप राजस्व टीम पर लगा दिया। मामला बढ़ता देख घटनास्थल पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

कई उपद्रवी किए गए गिरफ्तार

मौके पर उपद्रव कर रहे कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम के मुताबिक अवैध कब्जे को हटाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला किया गया और खुद ही बनी झोपड़ी में आग लगा दी। मौके पर कुछ लोगों को गिरफ्तार करते हुए अवैध कब्जा हटाया गया। घटना जिले के बिंदकी तहसील के रैयपुरवा की है।

टैग: Attack
शेयर करें