मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकली मतदाता जागरूकता रैली

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षको द्वारा बृहद मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसको बीएसए ग्राउंड से डीएम और सीडीओ ने मतदान स्लोगन के साथ गुब्बारे उड़ाकर और हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

siddharthnagar
शेयर करें

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षको द्वारा बृहद मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसको बीएसए ग्राउंड से डीएम और सीडीओ ने मतदान स्लोगन के साथ गुब्बारे उड़ाकर और हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मतदाता जागरूकता रैली बीएसए ग्राउंड से शुरू होकर हाईडिल तिराहा होते हुए बर्डपुर तिराहा और एन एच 28 ओवर ब्रिज से होकर कलेक्ट्रेट के पास सम्पन्न हुआ।

इसके पूर्व यह रैली जनपद के चौदहों विकास खण्डों से सौ सौ बाईक साज सज्जा के साथ जनपद के विभिन्न चौराहो और नगरों से होते हुए बीएसए ग्राउंड पर  इकट्ठा हुआ। जहां जिले के आला अधिकारियों ने रैली को संबोधित करते हुए आगामी 25 मई को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभी से लग जाने और एक एक मतदाता तक यह संदेश पहुंचाने की बात कही।

शेयर करें