मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः लोकसभा चुनाव  में 100% मतदान का संकल्प लें मतदाता

HO BUREAU

सिरसा के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सघन अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता किसी भी चुनाव के लिए प्रमुख कार्यक्रम है।

election commission
शेयर करें

सिरसा। सिरसा के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सघन अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता किसी भी चुनाव के लिए प्रमुख कार्यक्रम है।

इसमें सभी NGO व अन्य HOD अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपने दायित्व को निभाएं। वे गुरुवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलवाई।

जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने निर्देश दिया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख सार्वजनिक केंद्रों पर मतदान जागरूकता के बैनर लगवाए जाएं। पेट्रोल पंप के प्रधान तथा गैस एजेंसियों की मीटिंग कर उन्हें बैनर लगवाना तथा गैस सिलेंडर व पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों पर स्टीकर चस्पा करवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा FM रेडियो व OHM सिनेमा में मतदाता जागरूकता संबंधी ऑडियो व वीडियो चलाने का निर्देश दें।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर लगातार मतदान से संबंधित संदेश चलवाए जाएं ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को चुनाव संबंधी तिथि जागरूक संदेश प्राप्त हो सके।  विभिन्न पार्कों में सेल्फी प्वाइंट बनवाए जाएं तथा गांवों व शहरों के मुख्य दीवारों पर मतदान जागरूकता वॉल पेंटिंग में नारों व मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों को लिखवाना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एडीसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। हम अपने मत से अपने मनसंपद प्रत्याशी का चुनाव करते हैं।

ऐसे में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का हिस्सा बनें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती, SDM ऐलनाबाद डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, SDM सिरसा राजेंद्र कुमार, SDM डबवाली अभय सिंह, SDM कालांवाली सुरेश रावेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें