मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

Weather Update Today: दिल्ली-UP समेत 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

इंडिया वॉइस

आईएमडी के अनुसार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है.

शेयर करें

Weather Update Today : उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से फिलहाल राहत है.मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक-दो दिनों एकबार फिर से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है. दरअसल पहाड़ों में लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है. जिससे वहां मौसम का मिजाज बेहद सर्द है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है.

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं, बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है. इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई.

कई राज्यों में बारिश की संभावना

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश और हिमपात संभावना है. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं.

वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

शेयर करें